Gazipur Uttar Pradesh news – शातिर लुटेरी दुल्हन भोले -भाले लोगों को शादी का झांसा दे करती है लूट
साभार : –
गाजीपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शादी का झांसा देकर लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।शादी का झांसा देकर लूट करने वाले गैंग के 5 महिला और 3 पुरुष को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीओ मोहम्मदाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि ये गैंग यूपी के अलावा हरियाणा और राजस्थान में शादी का झांसा देकर कई लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।सीओ ने बताया कि पकड़े गए गैंग के सभी सदस्य एक दूसरे को रिश्तेदार बताकर शादी का झांसा देते हैं। इस गैंग के सदस्यों में से एक की शादी कराकर महंगे जेवर व पैसा लूटकर फरार हो जाते थे। इस गैंग की सरगना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनी उर्फ नजमुनिशा है।
* खुला राज – जानें पूरा मामला *
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर बथोर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।वादी के भाई रूपेश शाक्य की शादी कराने के नाम पर गैंग के सदस्य एक दूसरे का फर्जी रिश्तेदार बताकर, फर्जी आधार कार्ड बनवाकर और तीन ग्राम सोने का मंगलसूत्र , 8200 रूपये का कपड़ा और एक लाख रूपये नगद धोखे से लेकर दुल्हन के साथ फरार हो गए थे।पुलिस के मुताबिक इनके द्वारा पूर्व में हरियाणा,जयपुर, यूपी आदि राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर फर्जीवाड़ा कर शादी कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाने का अपराध किया गया है। इनका गैंग सरगना हरिश्चनद्र यादव व सोनी उर्फ नजमुनिशा है।
बता दें कि करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के शेरमठ अंडर के पास पर मौजूद थी। मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बथोर के पास से अभियुक्त भीम राम को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसकी तलाशी में 1 एंड्राइड फोन बरामद हुआ।भीम की निशानदेही पर ग्राम परसा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से आरोपियों में कुसुम पुत्री कृष्णकान्त (दुल्हन), कृष्णकान्त राम पुत्र विमल (पिता), करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह (भाई), रंजना पुत्री श्यामबिहारी (बहन),सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज (बहन), गीतादेवी पत्नी श्याम, इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान उर्फ(चाची) को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct