स्कूली बच्चों ने गुलाल लगा, एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए, दी होली की शुभकामनाएं

Picsart 22 03 16 17 36 43 553

कायमगंज – फर्रुखाबाद 16 मार्च 2022
भाई चारा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक होली पर्व पूरे देश में ही नहीं ,विदेशों तक में पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसके भले ही अलग-अलग कारण तथा महत्व बताए गए हैं। IMG 20220315 WA0153

लेकिन इस त्यौहार की उमंग ही अपने में एक अनोखा अंदाज लिए हुए आती है। इस अवसर पर आज होलिका अवकाश के पूर्व विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूली बच्चों ने पूरी शालीनता के साथ अनुशासन का परिचय देते हुए। अपने गुरुजनों के सानिध्य में होली पर्व मनाया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। मुंह मीठा कराया तथा शुभकामनाएं दी। इस खुशी के माहौल में बच्चों ने अपने गुरुजनों को भी गुलाल लगाकर लाल किया। गुरुजनों ने भी ह्रदय से अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इस अनोखे अंदाज भरे होली मिलन समारोह अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ,प्रधानाध्यापक राज किशोर शुक्ल तथा अन्य विद्यालय स्टाफ ब अभिभावक गणों ने बच्चों के साथ होली खेल कर ,अपने बीते हुए बचपन को एक बार फिर याद किया। समारोह के उपरांत विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री शुक्ल ने बताया कि होली अवकाश के कारण विद्यालय लगातार चार दिन बंद रहेगा। उसके बाद सोमवार से विद्यालय अपने पूर्व निर्धारित समय पर खुलेगा। उनके अनुसार 22 मार्च से कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। जिसमें सभी छात्र छात्राओं की उपस्थित अनिवार्य है। क्योंकि जो बच्चा परीक्षा में सम्मिलित नहीं होगा।उसको अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना संभव नहीं हो सकता। इसलिए सभी बच्चे परीक्षा में अवश्य सम्मिलित हो।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खौफनाक सेंधमारी: शातिर चोरों ने बीज भंडार को बनाया निशाना, 91 हजार ‘साफ’

Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बकाया के ‘धुएं’ में सुलगती कताई मिल: श्रमिकों ने फूंका बिगुल, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Farrukhabad news ● 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिल गेट पर गरजे मजदूर, बोले- ‘हक[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Farrukhabad news –​दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अन्नदाता का ‘अल्टिमेटम’: अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में दलाल, कायमगंज तहसील में फूटा किसानों का गुस्सा 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तमंचे के दम पर कुंडल लूट, पीछा पड़ते ही बिखर गया गैंग! एक बदमाश जेल में, दूसरे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!

KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes