Farrukhabad news खौफनाक सेंधमारी: शातिर चोरों ने बीज भंडार को बनाया निशाना, 91 हजार ‘साफ’

Picsart 26 03 15 19 23 24 795

Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो ग्यारह; कंपिल में दहशत

फर्रुखाबाद (कंपिल)। जब शहर गहरी नींद में सोया था, तब शातिर चोर ‘मिशन चोरी’ को अंजाम दे रहे थे। कंपिल-अलीगंज मार्ग पर कटिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक बीज भंडार में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में घुसकर नकदी और कीमती सामान समेत करीब 91 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोरों ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि पुलिस भी हैरान है—भागने के लिए उन्होंने छत के पिलर की लोहे वाली सरिया तक मोड़ दी! खेतलपुर सौरिया के रहने वाले विनीत चौहान उर्फ श्यामू रोज की तरह शनिवार शाम अपनी दुकान बढ़ाकर घर गए थे। लेकिन आधी रात के बाद शिकारी (चोर) सक्रिय हुए। शातिर चोर दुकान के पीछे लगे पेड़ के सहारे बंदरों की तरह छत पर चढ़ गए। वहां सीढ़ियों के दरवाजे का ताला चटकाया और दुकान के अंदर दाखिल होकर तबाही मचा दी। ​चोरों ने गल्ले में रखे 11 हजार रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये का कीमती माल समेटा। वारदात के बाद चोरों ने नीचे उतरने के लिए पिलर की सरिया मोड़ी और उसी के सहारे रफूचक्कर हो गए। रविवार सुबह जब विनीत ने दुकान का शटर उठाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गल्ला खुला पड़ा था और सारा सामान फर्श पर बिखरा था।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

​दुकानदार की चीख सुनकर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अब सवाल यह है कि आखिर ये ‘सरिया मोड़’ गैंग कौन है?

“मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”स्थानीय पुलिस

 

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes