Farrukhabad news हिंदी पेपर के सवाल पर सपा नेता की आपत्ति, ‘पंडित’ शब्द को विकल्प में शामिल करने पर उठाए सवाल

IMG 20260315 WA0325

Farrukhabad news -एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न को बताया आपत्तिजनक, पेपर बनाने वाली कमेटी पर की कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक और संवेदनशील बताते हुए जांच की मांग की है। नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि प्रश्न में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” का सही उत्तर “अवसरवादी” होता है, लेकिन विकल्पों में “पंडित” शब्द को शामिल करना पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना है कि “पंडित” शब्द विद्वता, ज्ञान और धार्मिक सम्मान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना गलत और असंवेदनशील है।उन्होंने मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी के खिलाफ विभागीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न हो।
* भाजपा पर साधा निशाना*
सपा नेता ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पंडित” विद्वता का प्रतीक है, न कि अवसरवाद का। इस तरह के प्रयोग से भारतीय विद्वत परंपरा का अपमान होता है और ब्राह्मण समाज के प्रति गलत संदेश जाता है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज ने भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब समाज अपने अपमान को महसूस कर रहा है।
नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज का झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ा, जिसके चलते पार्टी को उत्तर प्रदेश में 37 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज खुलकर भाजपा का विरोध करेगा और समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज का समर्थन हमेशा निर्णायक रहा है और उसके बिना किसी भी दल के लिए सत्ता में आना आसान नहीं है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव ( फर्रुखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes