KAIMGANJ NEWS बदलते मौसम में समर्पण समिति के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मिली लोगों को राहत,180 मरीजों को मिला उपचार

IMG 20260317 WA0303

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2026
बदलते मौसम के बीच जहां खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं कायमगंज में आयोजित एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। समर्पित सेवा समिति और एसवी वी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 180 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।डॉक्टरों की टीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, संतुलित आहार लेने और बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। मरीजों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए, जिससे वे भविष्य में स्वस्थ रह सकें। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और संस्था के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।यह शिविर न केवल इलाज का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बदलते मौसम में समर्पण समिति के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मिली लोगों को राहत,180 मरीजों को मिला उपचार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2026 बदलते मौसम के बीच जहां खांसी, जुकाम[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सी०डी० रेशियो कम होने पर डीएम सख्त, बैंकों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

Farrukhabad news -सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर भी उठे सवाल, सुधार[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Lucknow Uttar Pradesh news उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Lucknow Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) उत्तर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कमालगंज बैठक में भेदभाव के आरोप से हंगामा, दलित प्रधान को झंडारोहण में नहीं बुलाने का आरोप

Farrukhabad news -दलित प्रधान के बेटे ने मंच से उठाए गंभीर सवाल • विद्यालय प्रशासन[...]

World News

world news 17 दिन की जंग बेनतीजा: ईरान को झुका नहीं पाया अमेरिका, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

World news -हवाई हमलों के बावजूद कायम है तेहरान की ताकत, समुद्री मोर्चे पर टकराव[...]

DELHI NEWS

Delhi news काबुल में भीषण हवाई हमला: 400 से अधिक की मौत, 250+ घायल; पाकिस्तान–अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- ( द एंड टाइम्स न्यूज ) अफगानिस्तान की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes