KAIMGANJ NEWS – शमशाबाद के कई गांवों में राहत अभियान, पूर्व निरीक्षण के बाद निभाया मदद का वादा
कायमगंज, संवाददाता।
वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली उर्फ अन्ने खां के नेतृत्व में रविवार को शमशाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में व्यापक राहत अभियान चलाया गया। इस दौरान कमथरी, समेचीपुर चितार और भरतपुर गांवों के करीब 400 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई गई।
ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए थे, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सपा नेता अन्ने खां ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया था। उसी वादे को निभाते हुए रविवार को वे अपने समर्थकों के साथ गांवों में पहुंचे और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की। राहत वितरण के दौरान अन्ने खां ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राशन किट मिलने से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने संकट की घड़ी में मिली मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अन्ने खां ने कहा कि विपदा के समय वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान नाजिम खां उर्फ मम्मा, अदील खा, सोहेल खा, रियाज प्रधान, नसीम खां, रमेश जाटव, सुग्रीव, मुकेश, टिंकू मंसूरी, राजीव सक्सेना, अजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar