KAIMGANJ NEWS विश्व महिला दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन

IMG 20250308 WA0457

KAIMGANJ NEWS – वर्तमान में महिलाओं का हर एक क्षेत्र में है योगदान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ तथा दो स्वच्छता कर्मी महिलाओं (श्रीमती कुंती देवी एवम् श्रीमती गुड्डी देवी )का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष प्रोफेसर श्री रामबाबू मिश्र (रत्नेश) ने कहा कि आज की नारी शिक्षा ,कौशल और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्र रक्षा ,सीमा सुरक्षा ,अंतरिक्ष ,चिकित्सा, राजनीति,अर्थव्यवस्था ,खेलकूद ,उद्योग ,सिनेमा ,और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है फिर भी कुछ देशों में मतांधता के चलते उन्हें रूढ़ियों के जंजीरों से बांधकर शिक्षा और प्रगति से वंचित कर दिया गया है। ऐसे में महिला दिवस मात्र औपचारिक बाजारू इवेंट होकर रह गया है।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि आज भी भारत के ग्रामीण अंचल में महिला प्रधानों की जगह उनके प्रधान पति काम देखते हैं देहातों में बालिका शिक्षा की समुचित व्यवस्था भी नहीं है । समाज की अशक्त महिलाओं के उत्थान के लिए प्रभावी नीति बननी चाहिए । प्रगति और स्वतंत्रता के लिए नारी का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। लेकिन भारतीय नारियों को पश्चिम से आ रही जहरीली हवाओं से सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि नारी शक्ति परंपरा और प्रगति में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़े और परिवार जैसे समय सिद्ध संस्था को बनाए रखने में सहयोग दें।
प्रोफेसर कुलदीप आर्य ,वीएस तिवारी ,जे पी दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि नारी अपने साहस इच्छा शक्ति समर्पण सहनशीलता और शुभ संकल्प के द्वारा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। गीतकार पवन बाथम ने कहा ———
त्याग तपस्या करुणा प्रीति सरसता दृष्टि।
नारी पर ही तो टिकी है धरती की सृष्टि।।
युवा कवि अनुपम मिश्र ने कहा——
अब तो हर एक क्षेत्र में दाखिल नारी शक्ति।
नर को नारायण करें नारी की अनुरक्ति।।
इस अवसर पर श्री अजीत सिंह शाक्य, सौरभ चतुर्वेदी, अंकित मिश्रा, दिव्या पाल, विपिन पाठक, शिवकुमार दुबे , साकेत कुमार ,आदि ने कहा कि महिलाओं को धर्म और संस्कृति विरोधी ताकतों से सावधान रहना चाहिए और उन्हें भारतीय परंपराओं का अनुपालन करना चाहिए ।जिनमें लव जिहाद और लिव इन रिलेशनशिप के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले

KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes