KAIMGANJ NEWS – सीसीटीवी सर्विलांस आदि से पता लगाने का प्रयास कर पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कर रही जांच
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई से अचानक लापता हुई किशोरी मोना और उसके परिवार के गायब होने के मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवालों से घटना की जानकारी ली। वहीं आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर फुटेज हासिल किए। घटना के पांचवे दिन सीसीटीवी कैमरे में एक कार के नजर आने से मामला और सनसनीखेज बन गया है।
नगर के मोहल्ला नुनहाई में पिछले तीन दिनों से वायरल हुए वीडियों के आधार पर चर्चाओं का बाजार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कोतवाली पुलिस मोहल्ले में पहुंची और उसने तहकीकात शुरू की। मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बाइक पर जाने वाले युवकों के साथ एक किशोरी का शव होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। इसी बीच लापता किशोरी का मामा विनोद तोमर निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा भी कोतवाली पहुंच गया था और उसने प्रार्थनापत्र देकर अपनी भांजी मोना की हत्या परिजनों द्वारा किए जाने का शक जताते हुए प्रभारी निरीक्षक से कार्यवाही की मांग की। उसके दिए प्रार्थनापत्र के आधार पर शनिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह,मंडी चौकी इचार्ज अबधेश कुमार पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे और उन्होंने घटना की बाबत आस-पास के घरों में लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। वहीं तीन दिन से बंद घर को भी तांकझांक कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने वायरल वीडियों में दिख रही बाइक के जाने वाले मार्ग पर कई घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले और फुटेज एकत्र किए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामा की तहरीर पर जांच की जा रही है और सम्बन्धित आरोपियों के रिश्तेदारों व मिलने वालों से पूछताछ की जा रही है साथ ही सर्विलांस का सहारा ले आरोपियों को ढूंढकर लाने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई जा रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct