विसंगतियों तथा कुरीतियों पर कड़े प्रहार कर संत रविदास ने दिखाया मानवतावादी मार्ग

Picsart 23 02 05 18 27 07 798

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 फरवरी 2023
आज संत रविदास जयंती अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन प्रगतिशील फोरम द्वारा नगर के मोहल्ला सधवाड़ा में, कृष्णा प्रेस परिसर में किया गया। जिसमें प्रो० रामबाबू मिश्रा( रत्नेश) ने अपने विचार इस प्रकार प्रकट किए ।कर्म योगी संत रविदास ने सनातन धर्म समाज की विसंगतियों ,कुरीतियों और पाखंड पर कठोर प्रहार किए। लेकिन आज के दिशाहीन तत्वों की तरह न तो उन्होंने क्रोध में अपने कपड़े फाड़े और न विरोध में धर्म ग्रंथ जलाए।वे एकेश्वरवादी संत थे। तथा कर्म प्रधान भक्ति को सामाजिक समरसता का राज मार्ग मानते थे ।गीतकार पवन बाथम ने संत रविदास के विषय में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा–
अपने जीते जी जिन्हें श्रद्धा मिली अपार ।
जाति पांति में संत को मत बांधो तुम यार ।। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए हंसा मिश्रा ने कहा कि कुलीनता के दर्द को ललकार कर संत रविदास ने उपेक्षित वर्ग का स्वाभिमान जगाया।_ सब ईश्वर के पुत्र हैं, सब में दिव्य प्रकाश ।
कोई ऊंच न नीच है ,बता गए रविदास ।।डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि सामाजिक विषमता के दौर में आज भारतीय समाज को एक अदद संत रविदास की जरूरत है_ खंडित कर पाखंड को फैला दिया प्रकाश।
मानवतावादी हुए सजग संत रविदास ।।
गोष्ठी में जेपी दुबे ,मनीष गौड़ ,वी एस तिवारी, शायर अब्दुल वहाब बहार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes