kampil kaimganj news –भजन कीर्तन के साथ साधु संतों ने प्रारंभ की ऐतिहासिक तीर्थ नगरी कपिल की 24 कोसी परिक्रमा

Picsart 23 11 28 18 30 33 306

Kampil kaimganj news –कंपिल /कायमगंज / फर्रुखाबाद28 नवम्बर

ऐतिहासिक तीर्थ नगरी कम्पिल में मार्गशीष (अगहन) मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि के मौके पर दूर दराज क्षेत्र से आए साधू संतों व नगरवासियों ने तीर्थनगरी की चौबीस कोसी परिक्रमा की।
नगर के कालेश्वर नाथ मंदिर से बाबा सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में तीर्थनगरी की दो दिवसीय परिक्रमा शुरू की गयी। चौथी बार आयोजित यह तीर्थ परिक्रमा द्रोपदी कुंड से होते हुए नगला फुलू, भोगपुर, जोगपुर, सिकन्दरपुर, हमीरपुर काजी, निजामुद्दीनपुर, समाउद्दीनपुर,चांदपुर कच्छ होते हुए द्रौपदीस्वयंवर स्थल बेदू गड्ढा में रात्रि विश्राम करेगी। दूसरे दिन सुबह कमलाईपुर, हल्दीखेड़ा, सवितापुर, ग्रासपुर आदि गांवों में होते हुये ब्राहिमपुर नरोत्तमपुर गांव में जलपान करके कालेश्वर नाथ मंदिर पर भगवान शिव के दर्शन के बाद संपन्न होगी। यह तीर्थ परिक्रमा मानव कल्याण के लिए आरंभ की गयी है। इस पौराणिक नगरी कम्पिल तीर्थ की परिक्रमा में इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बेबर आदि से पहुंचे साधु, संतों व ग्रामीणों ने भाग लिया। तीर्थ परिक्रमा के दौरान साधु संतों द्वारा हर-हर महादेव, राधे-राधे के साथ धार्मिक भजन कीर्तन हुए। परिक्रमा का कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा जलपान कराकर स्वागत किया गया। अंत में यात्रा संपन्न होने के बाद कालेश्वर नाथ पर भंडारे का कार्यक्रम होगा। संतो ने बताया हर वर्ष कंपिल पुरी का परिक्रमा किया जाएगा। परिक्रमा में संत रमेशदास, राधवानंद, बाबा रामलालेश्वर, प्रकाश गिरि, बाबा सनुआ महाराज, भोले गिरि, अशोक गोस्वामी, बाबा कृष्ण गिरि, स्वमेशानंद, सत्यानंद, भूरेदास, शिव दास महाराज,महंत श्री सत्य गिरी,महंत बाबा ब्रजानंद ,महंत सतपाल,महंत हरिओम गिरी,महंत भगवान दास,महंत श्रीप्रकाश दास आदि सन्त व ग्रामीण शामिल रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes