– शव के पास बैठी पत्नी की रो-रोकर हो रही थी दयनीय दशा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 फरवरी 2022
परिवार के पालन पोषण के लिए गरीब आदमी अपना घर गांव छोड़कर बाहर जाने को भी मजबूर होता है। गरीबी के कारण ही बिहार बंगाल तथा उत्तर प्रदेश के बहुत से श्रमिक दूसरे प्रांतों में जाकर मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं। संभवत ऐसा करना उनकी मजबूरी ही कहीं जा सकती है। शौक में तो कोई गरीब अपना घर छोड़कर बाहर नहीं जाएगा। जब उसके गांव या क्षेत्र में ही उसे रोजगार मिल जाए, तो बाहर जाने की जरूरत ही क्या है। वही गरीब के पास इतना रुपया भी नहीं होता कि वह पिकनिक मनाने अपने प्रदेश से निकलकर दूसरे प्रांतों में चला जाए। खैर जो भी हो गरीबों का जीवन आज भी बहुत दयनीय हालत से गुजर रहा है। भले ही सरकारी आंकड़े देश के हर नागरिक के जीवन में आर्थिक सुधार की तस्वीर पेश करें। लेकिन हकीकत आज भी देश के कई हिस्सों में बदतर ही दिखाई देती है। जिसका एक उदाहरण आज उस समय सामने आया। जब जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर में रह, कर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला बिहार प्रांत का श्रमिक मौत के आगोश में समा गया। मिली जानकारी के अनुसार बिहारी श्रमिक विभास पुत्र रोहू जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष की रही होगी। यहां इसी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था । उसके रहने का मतलब भी दो वक्त की रोटी रोजी का जुगाड़ मजदूरी करके करने भर ही था । किंतु गरीब श्रमिक पिछले दिनों अचानक बीमार हो गया। गरीबी के कारण किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराना उसके बस की बात नहीं थी। तो उसने किसी प्राइवेट डॉक्टर के यहां से दवा ले ली। लेकिन उससे सुधार नहीं हुआ। तो श्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया। यहां से दवा लेकर अपने घर वापस चला गया । एक-दो दिन के बाद गत देर शाम फिर अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे देख घबराई उसकी पत्नी दीपाली अपने पति विभास को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बिहारी श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। अपने गरीब पति की मौत देखकर पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। आंखों से बह रहे अनवरत आंसू, बार-बार आ रही सिसकियों के बीच बिलखती दीपाली अपनी गरीबी को कोसती हुई पति की लाश के पास लाचार हालत में बैठी दिखाई दे रही थी।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct