आक्रामक अंदाज में युद्ध नीति के साथ रूस ने यूक्रेन पर किया हमला

IMG 20220224 WA0074

– हमले के साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को हथियार विहीन करने का भी एलान किया
नई दिल्ली 24 फरवरी 2022
जैसे ही रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन पर आग बरसाना शुरू किया। उसके कुछ ही देर बाद यूक्रेन के राजदूत ने भारत से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि, पुतिन से बात करें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । बताते चलें आज सुबह रूस ने आधिकारिक युद्ध की घोषणा करते हुए यूक्रेन पर एक के बाद एक 10 शहरों में मिसाइलों से हमला कर दिया है। वही रूसी सैनिक हवाई रास्तों से यूक्रेन में चौतरफा हमला करते नजर आ रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल बरसा रही है। समुद्र में खड़े जंगी जहाज भी यूक्रेन के इलाकों में आग बरसा रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया है यूक्रेन को हथियार विहीन करके ही छोडेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है ,अगर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे सबसे भीषण परिणाम भुगतने होंगे। रूसी हमले के बाद बचने के लिए लोग जमीन के नीचे बनाए गए शेल्टर होम में छुप गए हैं। रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर गोलाबारी कर रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दम मित्रों कलेवा ने कहा है कि रूस ने आक्रमण शुरू कर दिया है और हमारे शहरों को हथियारों से निशाना बना रहा है। पूरे यूक्रेन में सैन्य ठिकानों के आसपास रॉकेटों की बारिश जैसी हो रही है। रूसी सेना दक्षिणी बंदरगाह शहर उडेसा और मरऊ पहुंच गई है। अपने लोगों को दूतावास से निकाल लिया है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाडेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने कहा है रूस की हर गतिविधि पर पैनी नजर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रेवरी और क्रीव में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है । जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है । पूरे यूक्रेन में गोलाबारी अभी भी जारी है। इधर भारत के राजदूत ने कहा है कि तेजी से बदलती स्थिति पर हम सतर्कता के साथ नजर रखें हुए हैं।

रिपोर्टर- माहीन खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes