- Russell viper couple caught
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 अक्टूबर 2022
दुर्लभ प्रजाति के बहुत अधिक विषैले दो सर्प आज थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर में दिखाई दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य आदेश यादव ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। ग्राम अलियापुर में अरविंद यादव के खेत में श्रमिक धान की कटाई कर रहे थे। उसी समय उन्हें खेत में लगभग 5 फीट लंबे तथा काफी मोटे दो सांप रेंगते हुए दिखाई दिए। इनके ऊपर चित्तीं सी बनी देखकर धान की कटाई कर रहे लोग इन्हें अजगर का जोड़ा समझे।
लेकिन वे जब पास गए तो सांपों का ढंग देख कर घबरा गए और खेत से बाहर निकल आए। सूचना पाकर बन रक्षक एसआई महेश चंद अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घने खड़े धान की फसल वाले खेत में दोनों सर्पों को श्रमिकों से पूछ कर तलाश कर लिया और लकड़ी के सहारे उन्हें कब्जे में लेकर एक बोरी में बंद करने के बाद ले गए। वन विभाग की टीम के दरोगा महेश चंद ने बताया कि यह दोनों सांप एक ही मेल हैं । इनमें नरमादा का जोड़ा नहीं है। लेकिन यह कह पाना अभी मुश्किल है कि यह पकड़े गए दोनों सांप नर है या मादा ।
वन दरोगा के अनुसार सांपों की यह प्रजाति दुर्लभ प्रजाति में आती है और बहुत अधिक विषैले होते हैं। इस प्रजाति में विष की अधिकता अन्य प्रजाति के सर्पों की अपेक्षा काफी अधिक होती है। इनके डसने के बाद पीड़ित को बचा पाना यदि जल्द उपचार न मिले तो मुश्किल हो जाता है। वन विभाग की टीम के अनुसार यह ठंडे और दलदली स्थानों में पाई जाती है। यहां किसी तरह बाढ़ के पानी में वह कर नहर के पानी से होती हुई आ गई होगी और नहर के पास बाले इस खेत में रेंगकर पहुंच गए ।
वन विभाग टीम ने बताया कि वे इन दोनों सांपों को तराई क्षेत्र में स्थित बौरा बंगश बाले बनआरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ देंगे। तराई क्षेत्र होने के कारण वहां इनके अनुकूल किसी हद तक वातावरण बना रहता है।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
Housing scheme deprived of housing scheme: आवास योजना के हकदार आज भी आवास योजना से वंचित
Kaimganj News: महिला ने मनचले पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
महापौर विकास -विश्वास के साथ भ्रष्टाचार मिटाने की जगह दे रही परिवारवाद को बढ़ावा

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct