अपनी ससुराल कायमगंजआए व्यक्ति को लुटेरों ने हमला कर लूटा

Picsart 23 05 20 17 50 13 490

– कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश युक्त दहशत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 मई 2023
लूट की यह वारदात व्यस्त मार्ग पर 19 मई की रात समय लगभग 11:00 बजे होना बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि दिल्ली में फर्नीचर का काम करने वाला अमित पुत्र स्वर्गीय विष्णु स्वरूप शर्मा निवासी कटरा जनपद कन्नौज ,अपनी ससुराल घसिया चिलौली आने के लिए कायमगंज आया था।

बस से उतरने के बाद वह पैदल ही जटवारा होता हुआ अपनी ससुराल वाले घर घसिया चिलौली जा रहा था। पीड़ित के अनुसार उसी समय अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और अचानक ही उन्होंने अमित पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद अपने काम को अंजाम देने लगे । लुटेरों ने पीड़ित के मुताबिक उसका एक बैग, जेब में रखा पर्स लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम दे ,लुटेरे फिर बाइक से फर्राटे से मारते हुए घटनास्थल से चले गए। बताया गया कि पर्स में ₹15000 नकद था। जो लुटेरों के हाथ चढ़ गया । घायल अमित वही गिर पड़ा । कुछ देर बाद जब उसे होश आया। तब वहां से अपनी ससुराल पहुंचा। जहां उसने आप बीती बताई। सवेरे घटना की लिखित सूचना कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई । संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूरी घटना वहां पड़ोस में लगे कैमरे में भी कैद हो गई होगी ।कोतवाली पहुंचे पीड़ित को मरहम पट्टी करवाने की सलाह दे कर पुलिस ने उसे उसके घर भेज दिया। किंतु लूट की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परंतु अब तक पुलिस द्वारा घटना के खुलासे का कोई सफल प्रयास होता दिखाई नहीं दिया है। यदि ऐसे ही इतने गंभीर प्रकरण को अनदेखा किया गया, तो कानून से खिलवाड़ करने वालों के हौसले तो बुलंद होंगे ही। अब देखना यह है कि कानून की रक्षक पुलिस इस घटना का सही से कब तक पर्दाफास कर पाती है। इंतजार करना ही होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes