KAIMGANJ NEWS -21 अप्रैल को आनी थी बारात, रात में घर से हुई थी लापता; प्रेम प्रसंग, आत्महत्या या हत्या—हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम कादरदादपुर सराय में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के दक्षिण ओर बंबे के पास रेलवे लाइन पर 19 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतका की पहचान रेशमा (19) पुत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम कादरदादपुर सराय के रूप में हुई। मौके पर आरपीएफ के एसआई सुशील कुमार पहुंचे और उनकी सूचना पर थाना कंपिल के एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की मां सोनी देवी ने बताया कि रेशमा की शादी जिला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में तय हुई थी और 21 अप्रैल को बारात आनी थी। लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।
परिजनों के अनुसार रेशमा रात करीब 11 बजे घर से गायब हो गई थी। रात करीब 1 बजे जब मां की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर रखे बक्से का ताला भी खुला था और उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, सोने के झाले, सोने के कुंडल तथा चांदी की लर और पायल तथा गुच्छा गायब मिले।
ग्रामीणों के अनुसार युवती का जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सिमरा नगला के एक युवक से पहले से लगाव था। बताया जा रहा है कि वह युवक हाल ही में गांव में भी देखा गया था। इस बात को लेकर परिजनों ने युवती को डांट-फटकार भी लगाई थी।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती ने क्षुब्ध होकर यह आत्मघाती कदम उठाया हो। हालांकि नकदी और जेवरात गायब होना भी मामले को संदिग्ध बना रहा है। रेलवे ट्रैक के पास से कोई भी गायब सामान बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। थाना कंपिल पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर हर पहलू से जांच की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने साजिश की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शादी से पहले ही मिट गई रेशमा की जिंदगी: रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव, नकदी-जेवर गायब होने से बढ़ा रहस्य
KAIMGANJ NEWS -21 अप्रैल को आनी थी बारात, रात में घर से हुई थी लापता;[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दोहरे हत्याकांड की जांच के नाम पर निर्दोषों पर पुलिसिया जुल्म का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
KAIMGANJ NEWS –पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप –तहसील पहुंचकर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news होली पर भी ‘फाकाकशी’ की नौबत: मनरेगा कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर प्रशासन को ललकारा
Farrukhabad news –मई 2025 से मानदेय गायब, ईपीएफ का पता नहीं; राजेपुर में कर्मचारियों ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सावधान पितौरा रेलवे क्रॉसिंग 2 दिन के लिए ‘सीलबंद’ घरों से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
KAIMGANJ NEWS –9 और 10 मार्च को पहियों पर लगेगी ब्रेक; मरम्मत कार्य के चलते[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत के रास्ते पर ‘खून-खराबा’: दबंगों ने लाठी-डंडों से किसान का सिर फोड़ा
KAIMGANJ NEWS –अल्लाहपुर में चकरोड को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, ट्रैक्टर निकालने पर मचा कोहराम[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बकरी के पीछे ‘महाभारत’: चिलसरी और ममापुर में ठनी, सड़क पर संग्राम के बाद 8 उपद्रवी सलाखों के पीछे
KAIMGANJ NEWS –गुलेल कांड से भड़की हिंसा की आग, पुलगालिब पर लगाया जाम तो पुलिस[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खुशियों पर ‘काल’ का ब्रेक: भतीजी की लगुन चढ़ाकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
KAIMGANJ NEWS –जलेसर से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मासूम बच्चों के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS साहित्य, शिक्षा और समाज में अब महिलाएं भी कर रहीं सशक्त भूमिका का निर्वहन
KAIMGANJ NEWS – गोष्ठी में महिला वक्ताओं ने ज्ञान विज्ञान आध्यात्म एवं धर्म आदि पर[...]
Mar