KAIMGANJ NEWS चांद दिखते ही रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में पहली तरावीह, आज रखा जाएगा पहला रोजा

Picsart 26 02 18 19 53 13 013

KAIMGANJ NEWS –मुकद्दस माह की आमद से इबादत और बाजारों में दिखी खास रौनक
कायमगंज (फर्रुखाबाद):
बुधवार की शाम रमजान का मुकद्दस चांद दिखाई देते ही पूरे क्षेत्र में इबादत और पाकीज़गी का माहौल बन गया। चांद नजर आते ही मस्जिदों में पहली तरावीह की नमाज़ अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाज़ियों ने शिरकत की। गुरुवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।
रमजान की आमद से पहले ही नगर और आसपास के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इफ्तार और सहरी की तैयारियों को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खजूर, सेवईं, दूध, फल, ड्राई फ्रूट्स और इफ्तारी के सामान की दुकानों पर देर शाम तक भीड़ बनी रही। बाजारों में चहल-पहल और रौनक ने रमजान की खुशियों को और बढ़ा दिया।
मस्जिदों में तरावीह के दौरान अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं की गईं। रमजान के पवित्र महीने को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी की गई, ताकि इबादत में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रमजान के पहले रोजे के साथ ही रोजेदार संयम, सब्र और इबादत के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। पूरे महीने अल्लाह की इबादत, रोजा और नेक अमल के जरिए बरकतों की कामना की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes