Kamalganj news कमालगंज/ फर्रुखाबाद 9 मई 2023
थाना व कस्बा कमालगंज क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने का गोरखधंधा अच्छी तरह से फल फूल रहा है। प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद भी नटवरलाल अपने धंधों में कामयाब हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना मिली ।कि थाना क्षेत्र कमालगंज के ग्राम नारायणपुर गढ़िया में जन सेवा केंद्र पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कमालगंज सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभित कुमार को टीम सहित मौके पर जांच करने के आदेश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ दोपहर लगभग 2:00 बजे अपनी टीम के साथ नारायण पुर गढ़िया स्थित दीपक टेलीकॉम जन सेवा केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने दुकान संचालक से कंप्यूटर का रिकॉर्ड चेक किया। जिसमें उन्हें सौम्या पुत्री ब्रजकिशोर निवासी फतेहपुर राव साहब का जन्म प्रमाण पत्र मिला। जिसकी जांच करने पर प्रमाण पत्र पूर्णतया फर्जी रूप से बनाया हुआ पाया गया ।जिस पर चिकित्सा अधिकारी ने बताया उक्त जन सेवा केंद्र तथा उनके संचालक विप्लव श्रीवास्तव खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जनसेवा केंद्र बंद कराने की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्टर= दीपक कुमार यादव, कमालगंज (फर्रुखाबाद)
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct