KAIMGANJ NEWS जल जीवन मिशन पर उठे सवाल: अधूरे कार्य से परेशान ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

IMG 20260410 WA0198

KAIMGANJ NEWS – ठेकेदार पर कार्य पूरा ना कराने एवं गुणवत्ता हीन सामिग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा की कार्यवाही की मांग
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
जनपद के विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत घसिया चिलौली में संचालित जल जीवन मिशन योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी और बिछाई गई पाइपलाइन के अधूरे एवं मानकविहीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपते हुए आरोप लगाया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी का कार्य आज तक पूरा नहीं किया गया है। साथ ही ठेकेदार पर आवंटित धन में अनियमितता (गोलमाल) करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि गांव की कई गलियों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे अधिकांश घरों तक जलापूर्ति की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। इतना ही नहीं, जिन स्थानों पर पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां घटिया गुणवत्ता के पाइप इस्तेमाल किए गए हैं, जो आए दिन फट रहे हैं। इससे एक ओर जहां पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर गलियों में जलभराव, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
ग्रामीण महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है, जबकि हकीकत में उन्हें आज भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूरा कराया जाए, पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच हो तथा दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन के दौरान गंगा देवी, पंकज कुमार, सूरज कोली, लेखराज, मीरा देवी, मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूनम के हस्ताक्षर से शिकायत को औपचारिक रूप दिया गया।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन दिए गए आश्वासन पर कितनी तेजी से अमल करता है और कब तक ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल पाती है।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव , – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes