नगर पालिका परिषद कायमगंज के सीमा विस्तार की अनंतिम अधिसूचना हुई जारी

Picsart 22 09 24 19 03 29 005

– यदि सूची के अनुसार पड़ोस के ग्रामों का समायोजन पालिका में हुआ तो 16 गांव हो जाएंगे शामिल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2022
विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद कायमगंज के अध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी को प्रेषित अनंतिम अधिसूचना संख्या 1514 /नौ-6-2022-17 ,सी०वि०/2022 दिनांक 23 सितंबर 2022 निर्गत करते हुए कहा गया है कि सीमा विस्तार आदेश की प्रति के साथ ही अन्य अंकित जानकारी नगर पालिका नोटिस बोर्ड के साथ ही नगर क्षेत्र एवं संबंधित उपयुक्त स्थानों पर चस्पा करा दी जाए। साथ ही इसकी जानकारी अधिकाधिक लोगों को देने के लिए अधिसूचना प्रति, का , समाचार पत्र में प्रकाशन भी कराया जाए। इसकी प्रतियां आवश्यक जानकारी के लिए अन्य संबंधित अधिकारियों तथा कार्यालयों को प्रेषित करते हुए रजिस्टार जर्नल गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा सचिव भारत सरकार रेलवे मंत्रालय ,सभी को प्रेषित की जा चुकी हैं।इस पर यदि कोई आपत्ति है तो आपत्ति कर्ता दिए गए समय के अंदर अपनी आपत्ति अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर या उचित माध्यम से आपत्ति एवं सुझाव दे सकता है । नगरपालिका के इर्द गिर्द एक निर्धारित क्षेत्र में बसे जो गांव नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने हैं। उनकी सूची दी गई जानकारी के अनुसार:- हमीरपुर खास, कटरा, गिर्द कायमगंज( कला खेल, गढ़ी डुंडी ,गढ़ी इज्जत) कुबेरपुर (दमदमा), पितौरा ,सुभानपुर ,झब्बूपुर नहर, मझोला( दत्तू नगला ,जरारा) ,रुटौल, शिवरई बरियार, याहियापुर ,लालपुर पट्टी, नरैनामऊ( पट्टी मजरा लालपुर उलियापुर) चिलौली, ग्रामीण (प्रेम नगर), करीमनगर( पट्टिया) ,मुडौल शामिल हो सकते हैं।
इनसैट:-
जारी अधिसूचना की जानकारी नगर तथा संबंधित ग्रामों के कुछ जानकार लोगों को हुई ,तो मिश्रित प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ने तो इस प्रस्ताव को विकास की दृष्टि से अच्छा कहा । वही कुछ लोगों ने कहा कि नगर पालिका का जो क्षेत्र इस समय है। वहीं पर ही सफाई ,शुद्ध पेयजल ,आवागमन ,जाम की समस्या जैसी अनेकों सुविधाएं सही ढंग से नहीं मिल पा रही हैं । ऐसे में जब हमारे गांव को पालिका क्षेत्र में शामिल होना पड़ेगा तो सुविधाएं मिलने की ऐसी ही उम्मीद होगी जैसा कि वर्तमान में नगर पालिका व्यवस्था कर रही है । ऊपर से गृह कर ,जलकर आदि टैक्स और लगा दिए जाएंगे। इसके इतर कुछ राजनैतिक छुट-भैया जातीय समीकरण का आंकड़ा लगाकर ,अगले समय होने वाले नगर पालिका चुनाव को प्रभावित होने के साथ ही तरह-तरह की राजनैतिक चुनावी जोड़-तोड़ की अटकलें लगाकर चर्चा करने लगे हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes