KAIMGANJ NEWS जातिसूचक गालियों का विरोध पड़ा भारी! महिला को घर से खींचकर पीटने का आरोप, बचाने आए पति-ससुर से भी मारपीट

Picsart 26 10 12 21 44 13 376

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज में दलित महिला ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, तीन महीने से गाली-गलौज और अपमानित करने का लगाया आरोप
दुकान पर पहुंचकर अभद्रता, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की लगाई गुहार
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। लखनपुर गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही चार लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, पीड़िता पिंकी पत्नी अजय, निवासी ग्राम लखनपुर, पोस्ट रायपुर, थाना कायमगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के महावीर, गौरव, तिवारी और अनूप नाम के व्यक्ति पिछले दो-तीन महीनों से उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करते हैं।
दुकान पर पहुंचकर की अभद्रता, विरोध करने पर बढ़ा विवाद
पीड़िता का आरोप है कि 10 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे चारों आरोपी उनकी परचून की दुकान पर पहुंचे। वहां सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पीड़िता को दुकान के पास स्थित घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब महिला ने बाहर आने से इनकार किया और गाली-गलौज का कारण पूछा, तो विवाद और बढ़ गया।
घर में घुसकर महिला को खींचने और मारपीट का आरोप
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि चारों व्यक्ति एकजुट होकर महिला के घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला को पकड़कर घर से बाहर खींच लिया और दुकान के सामने सार्वजनिक सड़क पर ले जाकर मारपीट की। महिला को बचाने के लिए जब उनके पति अजय और ससुर छोटेलाल आगे आए, तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें
मामले में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में जातिसूचक अपशब्दों, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया शिकायती पत्र मिला है पुलिस जांच कर रही है दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में पुलिस पति अजय कुमार कि तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news काल बनी नवरात्र की तैयारी: मिट्टी की भारी ढांग गिरने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, त्योहार की खुशियां चीत्कारों में बदलीं

Farrukhabad news कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पावन शारदीय नवरात्र के स्वागत में जिस घर की कच्ची दीवारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जों पर गरजा प्रशासन का तेवर: पुल गालिब से जामा मस्जिद तक नपेगा दायरा, अब सीधे चलेगा बुलडोजर!

KAIMGANJ NEWS तहसील और अस्पताल मार्ग पर रोज-रोज के महाजाम से उबला अफसरों का पारा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खलल डाला तो खैर नहीं: कायमगंज में नवरात्र और त्योहारों को लेकर प्रशासन का कड़ा पहरा, गाइडलाइन न मानने वालों पर गिरेगी गाज!

KAIMGANJ NEWS–पंडालों पर तीसरी आंख का पहरा अनिवार्य, कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड तय ​डीजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes