Kaimganj news –सावन झूला एवं वैश्य महासम्मेलन कार्यक्रम की मिथिलेश अग्रवाल के संयोजन में हुई तैयारी बैठक

Picsart 23 09 02 16 57 27 241

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2023
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल के संयोजन में उन्हीं के आवास पर आज संपन्न हुआ।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

बताया गया कि जिला कार्यकारिणी एवं नगर इकाई के द्वारा सावन झूला का आकर्षक कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चे भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नगर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं आईवीएफ राष्ट्रीय कार्यकारी कार्यकारी अध्यक्ष महिला विंग के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें कल के सावन झूला तथा वैश्य समाज महिला संम्मेलन के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श के साथ ही पूरी जानकारी दी गई।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रविकांत गर्ग, डॉक्टर नीरज बोरा (विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष) रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को तहसील स्तर तक की स्थिति से जोड़कर कार्य को आगे ले जाने का होगा। कार्यक्रम में जिला विंग, तहसील विंग व महिला विंग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज को एकजुट कर सर्व समाज की सेवाभाव में लगाने के लिए है। सावन झूला कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी संस्कृति का नायाव प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। बैठक संयोजक ने कहा कि कार्यक्रम द्वारा वैश्य समाज के सभी घटक दलों को एकत्र करना व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का होगा। आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, अवनीश कौशल, मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज कौशल, पीयूष अग्रवाल ,पवन गुप्ता ,निशांत गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सहित आई वी एफ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीनें भी वितरित जाएंगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes