कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 नवंबर 2022
अवैध रूप से नगर में चल रहे हैं महिला चिकित्सालय। जहां आए दिन प्रसव के दौरान दम तोड़ती है महिलाएं। कई घटनाओं के बाद भी नहीं चेता स्वास्थ्य विभाग। अभी कुछ दिन पूर्व ही किया गया था एक चिकित्सालय सीज । फिर भी जोरों से चल रहा है अवैध डिलीवरी का धंधा। आशा बहू की मदद से इन प्राइवेट चिकित्सालयों में ले जाया जाता है प्रसूता महिलाओं को। जहां मोटी रकम वसूल कर कराई जाती है डिलीवरी।
आज भी नगर के पुल गालिव पुलिया के पास स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में आशा बहू के माध्यम से प्रसव कराया गया। बताया गया है की यहां अनेकों मानक विहीन अवैध रूप से चिकित्सालय बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना डॉक्टर के संचालित हैं। यह भी बताया गया है की कुछ अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन तो कराया गया। लेकिन महिला चिकित्सक इन अस्पतालों में है ही नहीं। बिना महिला चिकित्सक के यहां कराई जाती है अवैध रूप से डिलीवरी। जिसके चलते कई महिलाओं ने जानकारी ना होने के अभाव में इन अस्पतालों में दम तोड़ दिया। इसके अलावा अभी कुछ दिन पूर्व ही यही के एक चिकित्सालय में महिला की मौत के बाद ए सी एम ओ द्वारा छापा मार कार्यवाही करते हुए एक चिकित्सालय को सीज कर दिया था। वही अन्य अस्पताल के कर्मचारी छापा मार कार्यवाही को देखते हुए अपने-अपने अस्पताल बंद कर भाग गए थे। लेकिन कुछ समय बाद वही ढर्रा अपनाकर अवैध अस्पताल फिर दोबारा से चालू हो गया है। यह प्राइवेट चिकित्सक डिलीवरी के नाम पर महिलाओं की जान से खिलवाड़ तो करते ही हैं। वही सीधे-साधे अनजान लोगों से इलाज के नाम पर मनमानी मोटी रकम भी वसूल की जाती है। इस तरह यह अवैध अस्पताल संचालकों के लिए एक धंधा हैं, तो वही प्रसूताओं की जिंदगी से खुली खिलवाड़ कर उन्हें मौत के मुहाने तक ले जाने के केंद्र बन चुके हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun