जन्मदिवस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अटल बिहारी वाजपेई जी को बताया अजातशत्रु, चिर स्मरणीय राष्ट्रीय नेता

Picsart 22 12 25 16 24 09 625

कायमगंज /फर्रुखाबाद 25 दिसंबर 2022
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म तिथि पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाडा में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।प्रो० रामबाबू मिश्र “रत्नेश “ने कहा कि सर्व समावेशी राजनीति, पारदर्शिता ,शुचिता ,स्पष्ट वादिता,समरसता ,सुशासन और संकल्प सिद्धि अटल जी की पहचान थे । वे सब पर भारी पड़ते थे, संघ हो या संगठन। वे उच्च कोटि के कवि ,विचारवान लेखक और ओजस्वी वक्ता थे ।उनके तर्कपूर्ण भाषणों से प्रभावित होकर पंडित नेहरू ने कहा था कि यह लड़का एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा और अटल जी दो बार प्रधानमंत्री बने ।

INCOMETAX

पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ,जेपी दुबे,वी एस तिवारी ,मनीष गौड़ , देवेंद्र महेश्वरी आदि ने कहा कि पोखरण परीक्षण , चतुर्भुज स्वर्ण सड़क योजना,नदियों को जोड़ने की महायोजना आदि अटल जी की अक्षय कीर्ति के उदाहरण हैं । प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा कि आज की सत्ता केंद्रित राजनीति के दौर में अटल जी जैसा सर्व ‌लोकप्रियऔर सब को साथ लेकर चलने वाला महान व्यक्तित्व खोज पाना दुर्लभ है ।

वे वास्तव मेंअजातशत्रु थे ।कवि श्री बाथम ने अपनी कविता के माध्यम से अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किए ” चकित दुश्मनों को किया पोखरण में विस्फोट, दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखा जमाने को। रग रग में देशभक्ति मां भवानी देवी शक्ति ,कारगिल में ध्वस्त किया पाक ताने-बाने को ।।” श्रद्धांजलि अर्पित कर अटल जी की जन्मदिवस संगोष्ठी के अंत में सिक्किम में हादसे में शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes