बकाया वेतन बोनस एरियर तथा पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान ना होने पर आउटसोर्सिंग तथा सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

Picsart 22 03 28 09 59 14 412

– हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर व्याप्त होने का लगाया आरोप

– कर्मचारियों का आरोप की शासन द्वारा निर्धारित दैनिक वेतन से कम भुगतान अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों को देकर उनका शोषण कर रही है

कायमगंज- फर्रुखाबाद 28 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज में पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बार-बार आश्वासन के बावजूद भी ना हो पाने के कारण आज फिर एक बार सफाई कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर आंदोलन का रास्ता पकड़ लिया।स्थाई तथा संविदा एवं आउटसोर्सिंग सभी कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए। अपनी मांगे रखी । उनका कहना था कि उनकी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। क्योंकि अभी 23 तारीख को ही कर्मचारियों ने एक ज्ञापन नगर पालिका कार्यालय में सौंप कर स्पष्ट कर दिया था कि यदि उनकी मांगें पूरी न की गई तो बे 28 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

ऐसा ही हुआ, नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की बात पर ध्यान देना ही उचित नहीं समझा, ऐसे में कई महीनों से आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारी नगर पालिका परिसर में ही दरी बिछाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं। 4 महीने से सफाई कर्मी वेतन का इंतजार करते रहे, वही 2 वर्ष पूर्व रिटायर हुए कर्मचारियों को अब तक उनके अन्य भुगतानों के अलावा पेंशन भुगतान की भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे आहत होकर सैकड़ों की संख्या में सफाई मजदूर कर्मचारी यूनियन के नगर अध्यक्ष टिंकू उर्फ गुरुजी के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण एक ही दिन में पूरे कायमगंज नगर में जहां एक ओर नालियां बजबजाने लगी हैं। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं ।स्थानीय नगर निकाय मजदूर यूनियन के महामंत्री विमल कुमार ने बताया की हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं की जाएंगी । तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा की पिछले 3 से 4 माह का वेतन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं दिया गया। वहीं स्थानीय कर्मचारियों को भी आउट संविदा का भी वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा जो लोग रिटायरमेंट हो चुके हैं उनका पिछले 2 साल से भुगतान नहीं किया गया है। जिसके लिए कई बार नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं डीएम तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। पिछली 23 तारीख को ज्ञापन नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी को देना था। वह अपने ऑफिस में मौजूद थी, लेकिन उन्होंने ज्ञापन नहीं लिया। इसके बाद ज्ञापन नगरपालिका के बड़े बाबू राम भवन यादव को सौंपा गया। इस ज्ञापन में 8 दिन का टाइम दिया गया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसको लेकर सफाई मजदूर यूनियन के सभी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes