Kaimganj news –कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या से आक्रोशित जैन समाज ने मौन जुलूस निकाल जताया विरोध

Picsart 23 07 24 20 31 51 534

Kaimganj news – तहसील पहुंच, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 जुलाई
कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या पर दिगम्बर जैन समिति के पदाधिकारियों ने मौन जुलूस निकाला और तहसील में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर सौंपा ज्ञापन।
आज सोमवार को दिगम्बर मुनि काम कुमार की कर्नाटक में हत्या के मामले में नगर के बजरिया स्थित श्री दिगम्बर मंदिर से जैन समिति के दर्जनों पदाधिकारी काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस लेकर निकले । यह जुलूस मुख्य मार्ग से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा। जहां पदाधिकारियों ने कहा कि दिगम्बर मुनि की हत्या के बाद भी सरकार की निष्क्रियता सामने आ रही है। समिति के अध्यक्ष कपिल कुमार जैन ने कहा उनका यह शांतिपूर्ण आंदोलन विश्व में चल रहा है। उन्होंने कहा अहिंसा के आधार स्तम्भ पूज्य संतो की सुरक्षा पर कर्नाटक सरकार मौन क्यों है। महामंत्री आशीष जैन, एंजिल जैन, अमन जैन ने कहा कि मुनि की सुरक्षा में यह चूक है जिसके कारण उनकी हत्या की गई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व कर्नाटक सरकार से मांग करते हुए हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रबल मांग की है। तथा उन्होंने एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के समय प्रभाकर जैन, सरल जैन, अर्पित जैन, अखिलेश जैन, अशोक, संदीप, नरेश, अंकित, पारस, जेनेन्द्र कुमार, सम्यक, राहुल, उज्जवल, प्रद्युमन, आशीष, अमोक, सरल जैन मौेजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes