KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ किया हाथ, इलाके में दहशतकायमगंज (फर्रुखाबाद)।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार चोरों ने अचरा मार्ग स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाया और नकब लगाकर लाखों रुपये का कीमती सामान और नकदी समेट ले गए।जानकारी के मुताबिक, पितौरा गांव निवासी अनीस मंसूरी पुत्र मुन्ना मंसूरी की अनवार खां के बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के बाहर परचून की दुकान है। अनीस ने बताया कि वह बीते शाम ही दुकान पर बिक्री के लिए भारी मात्रा में रजनीगंधा, कमला पसंद, सिग्नेचर जैसे महंगे ब्रांड के पान मसाले और सिगरेट का स्टॉक लाए थे। चोरों ने शातिर तरीके से दुकान के पीछे बंद कोल्ड स्टोरेज की तरफ से दीवार में सेंधमारी (नकब) की और अंदर दाखिल हो गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दुकान में रखा एक-एक कीमती सामान खंगाल लिया। पीड़ित के अनुसार, चोर गुल्लक में रखे 1700 रुपये नकद, कीमती पान मसालों के सैकड़ों पैकेट, बीड़ी, सिगरेट और यहाँ तक कि कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी बटोर ले गए। सुबह जब अनीस ने दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीछे की दीवार टूटी हुई थी और गल्ला खाली पड़ा था। पीड़ित का अनुमान है कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चपत लगाई है हैरानी की बात यह है कि अभी महज तीन दिन पहले ही नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित एक थोक गोदाम में लाखों की चोरी हुई थी। उस वारदात की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि चोरों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
“डायल 112 और क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
अब सवाल यह उठता है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या कायमगंज की पुलिस सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रही है? लगातार होती चोरियों ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news डीएम का सख्त रुख: स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें थोपने पर रोक, विरोध में विकास मंच द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन पर चेता प्रशासन
Farrukhabad news – संगठन इस व्यवस्था को शोषण बता पहले भी ज्ञापन सौंप कर चुका[...]
Mar