KAIMGANJ NEWS 14 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब सहित एक गिरफ्तार

Picsart 25 12 30 20 19 39 966

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
कड़ाके की सर्दी और ऊपर से कोहरे का घमासान , ऐसे में सुरा प्रेमियों को कुछ ज्यादा ही पीने की जरूरत महसूस होने लगी है । उनकी इस जरूर को देखते हुए शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं । ऑर्डर पर होम डिलीवरी तक देने लगे हैं । जिसका जीता जागता नमूना उस समय सामने आया जब अपने ग्राहकों की मांग पर अवैध कच्ची शराब सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गस्ती पुलिस ने 14 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी का मामला थाना / कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की कुआंखेड़ा पुलिस चौकी के मुन्शी नगला मजरा बसोला गांव के पास का है । जहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित कुलकुल निवासी नगरिया बसोला को साठा के पास सड़क किनारे से पकड़ा। मौके से 14 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्त में आए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही की गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes