कायमगंज- फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2022
भारत देश विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, पंथों मेंआस्था रखने वाले लोगों का देश है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग अपनी-अपनी धार्मिक रस्मो रिवाज के अनुसार त्यौहार मनाते हैं। उनकी धार्मिक परंपराओं तथा आस्थाओं को देखते हुए प्रशासन सदैव ही कड़े इंतजाम करने का प्रयास करता है। जिससे किसी की धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे। इसी को देखते हुए नगर पालिका परिषद कायमगंज कार्यालय द्वारा एक सूचना बतौर आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि दिन मंगलवार 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व वाले दिन किसी भी स्थिति में मीट की सभी दुकाने बंद रखी जाएं। दुकानों के अतिरिक्त भी कहीं से भी गोश्त की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। यह इसलिए किया गया है, क्योंकि इस पर्व को हिंदू धर्मावलंबी पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग व्रत धारण कर शिवभक्ति करते हैं । साथ ही बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोले का जलाभिषेक तथा पूजन अर्चन मान्य पूजा सामग्री के साथ करके लोक कल्याण की कामना करते हैं। ऐसे में उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा मांस बिक्री पर पूरी तरह 1 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जो इस आदेश के विपरीत मांस बिक्री करता हुआ पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct