KAIMGANJ NEWE शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस -आयोजन अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं पराक्रम की सराहना करते हुए सेना के बलिदान पर हुई विशेष चर्चा

Picsart 24 07 26 18 03 35 753

KAIMGANJ NEWS/ फर्रुखाबाद 26 जुलाई 2024

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.सी.सी. 4 यूपी गर्ल्स बटालियन के हवलदार मनोज कुमार मिश्रा व हवलदार नायक भूपेन्द्र सिंह रहे। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । जिसमें छात्राओं ने पोस्टर बनाओ निबन्ध लिखो एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कारगिल विजय दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया -कि कैसे हमारे वीर सैनिकों ने सन् 1999 में पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सभी कारगिल चौकी पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व० अटल विहारी वाजपेय जहाँ एक ओर दोस्ती का पैगाम लेकर पाकिस्तान गये थे । वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी चाल चल रहा था और कारगिल चौकियों पर अपने सैनिक और आतंकवादियों से कब्जा करवा रहा था । जब इसकी सूचना हमारी भारतीय सेना को लगी तो उन्होने तुरन्त कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों और सैनिकों को खदेड़ दिया। इस कार्यवाही में हमारे कई वीर जवान शहीद भी हुए । जिन्होंने गजब का पराक्रम दिखाया। एनसीसी हवलदार मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सैनिक हमेशा अपनी जान हथेली पर रखकर घूमते हैं और देश की सुुरक्षा करते हैं। वहीं हवलदार नायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सैनिक भारत माँ की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । इस मिट्टी की सुरक्षा के लिए हम अपने प्राणों की परवाह भी नहीं करते और हमेशा दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए देश की सुरक्षा करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये और सभी की लगनशाीलता की प्रशंसा की। इस दौरान एन.सी.सी. की ले0 शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, सन्तोश शर्मा, लक्ष्मी गंगवार, अक्षिता यादव, रष्मि गंगवार, इन्दू दीक्षित, राकेष यादव, विकास श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव, मनोज कुमार, प्रियांषी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes