KAIMGANJ NEWE जनसमस्याओं के समाधान ना होने से आकोशित भाकियू ने न० पा० ईओ का पुतला दहन कर जताया विरोध

Picsart 24 07 26 21 10 42 453

KAIMGANJ NEWS / फर्रुखाबाद 26 जुलाई 2024

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु भाकियू द्वारा पहले से ही कई वार ज्ञापन सौंप कर निराकरण की मांग की जाती रही है । किन्तु नगर पालिका प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया । इस पर भाकियू ने विरोध व्यक्त करते हुए ईओ न० पा० का पुतला दहन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया ।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों की पंचायत जवाहरगंज सब्जी मंडी में किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। जहां किसान नेताओं ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुबिधा शुल्क लिया जा रहा है। नगर में कटखने बंदरों की बजह से कई जान जा चुकी है। कई घायल हो चुके है। सुबह के समय रोड पर बंदरों का झुंड दिखाई देता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे हिम्मत नहीं कर पाते। बंदरों को पकड़वाया जाए। नपा कर्मचारी बिना सुबिधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं बनाते हैं। जलनिगम की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में पानी के लिए डाली गई लाइन में पांच साल बीत चुके हैं । लेकिन गंदा पानी आ रहा है। टंकियों की सफाई नहीं की जा रही है। टंकी पर मधुमक्खियों ने बसेरा बना लिया है। मोहल्ला जवारहगंज स्थित शांपिंग व बारात घर की सफाई नहीं हुई है। किसान नेताओं ने कहा कि नपा द्वारा गलियों के निर्माण में गोलमाल किया गया है। जांच कराई जाए। नपा की स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं। उन्होंने डीजल चोरी पर भी सवाल उठाए। कुकीखेल, पाठक में वर्षो से लाइट खराब है। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई शौचालय में ताले पडे़ है। खुलवाए जाएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के एक कर्मचारी को आठ साल से अधिक समय एक ही पटल पर हो गया है । लेकिन अभी तक उनका स्थानांतरण नहीं किया गया। पंचायत के बाद किसान नेता मुख्य चौराहा पर पहुंचे और उन्होंने अधिशाषी अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर किसान नेता रागिब हुसैन, प्रताप सिंह गंगवार, विनीत कुमार, अनुज कुमार, रक्षपाल गौतम, विन्दु सिंह गंगवार, नरेंद्र सोमवंशी, कमलेश राजपूत, रामप्रताप सिंह आदि संगठन पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes