कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 नवंबर 2022
आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में विकासखंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में नौनिहाल छात्र छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों के साथ स्टाल लगाकर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया। विद्यालय में इस अवसर पर लगाए गए बाल मेले का फीता काटकर ,लक्ष्मी यदुनंदन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने शुभारंभ कराया। प्राचार्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर , अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से पढ़ाई के साथ -साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चाय, पकोड़े, समोसे, पानी -बताशा ,सेब,केला,टाफी, नमकीन आदि के स्टाल लगाए। स्कूल में पहली बार बाल मेला लगाया गया । जिसमें उमड़ी भीड़ के चलते दो घंटे में ही सभी स्टाल खाली हो गए। प्र०अ०राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। बाल मेला में खेतल सिंह,संजीव कुमार शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत ,मेमवती, कामिनी, विद्या, आशा, उमा, गंगा देवी सहित भारी संख्या में अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May