KAIMGANJ NEWS द्रोपदी ड्रीम ट्रस्ट ने अपनी स्थापना के वाइस वर्ष पूरे होने पर द्रोपदी – श्रीकृष्ण संवाद की मोहक प्रस्तुति दे कराया अंर्तकथा मंचन

IMG 20260117 WA0244

KAIMGANJ NEWS – कार्यक्रम में अभिनव चतुर्वेदी ने नन्हें कृष्ण और मधुमिता मानवी ने द्रौपदी के रूप में लिया कथा मंचन में भाग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वर्ष 2025 में श्रीमद्भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने के गौरवशाली क्षणों के बीच द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट ने अपनी स्थापना के 22 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में ट्रस्ट की ओर से एक विशेष नृत्य नाटिका श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद की प्रस्तुति दी जा रही है।

IMG 20251220 WA01681
यह प्रस्तुति ट्रस्ट की संस्थापक नीरा मिश्र के गहन शोध पर आधारित है। अध्यक्ष नीरा मिश्रा ने बताया सीपी गेस्ट हाउस में 45 मिनट के इस संक्षिप्त हिंदी संस्करण को कवि अकबर महफूज़ आलम रिज़वी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ शब्दों में पिरोया है। यह नाटिका उन घटनाओं पर प्रकाश डालती है, जो गीता के उपदेश का आधार बनीं।
प्रस्तुति के लिए कथक शैली को विशेष रूप से चुना गया है, क्योंकि इस विधा का जन्म ही भागवत की कथाएं सुनाने के लिए हुआ था। इसमें गुरु सदानंद बिस्वास श्रीकृष्ण और सुचिता मजुमदार महारानी द्रौपदी की भूमिका में नृत्य के माध्यम से इतिहास को जीवंत करेंगे। उनके साथ 10 रंगमंच कलाकार जनसाधारण की भूमिका में मंच साझा करेंगे। इस प्री-रिकॉर्डेड प्रस्तुति में स्वर का जादू विख्यात कलाकारों ने बिखेरा है। धारावाहिक हम लोग फेम अभिनव चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण और थिएटर डायरेक्टर मधुमिता मानवी ने द्रौपदी के संवादों को अपनी आवाज दी है।
यह कार्यक्रम न केवल भारतीय सभ्यता और इतिहास के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास है, बल्कि कला के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का एक अनूठा माध्यम भी है।
इस मौके पर व्यापारी नेता नरेश पालीवाल, गुंजन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes