KAIMGANJ NEWS –पिलखना में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे और नगर में आवास के नाम पर ठगी की भी हुई शिकायत
कायमगंज, फर्रुखाबाद। शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने करते हुए कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा विकास कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जैतपुर में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में रोड़ा अटकाने वालों के खिलाफ उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस दौरान तहसील दिवस में 87 शिकायतें आई जिसमें से 9 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
समाधान दिवस में जैतपुर शरीफपुर छिछनी के ग्राम प्रधान पर्वत सिंह ने शिकायत की कि स्वीकृत अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को गांव के ही कुछ लोग और महिलाएं बार-बार रोक रहे हैं। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए अवरोध पैदा करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई की बात कही। रसीदपुर निवासी अवधेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि दबंगों द्वारा सरकारी नाली पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे 25 घरों के पानी की निकासी बंद हो गई है और पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। डीएम ने बीडीओ और पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, शमशाबाद के सहसैया निवासी किसान बलबीर ने खेत के रास्ते से कृषि यंत्र हटवाने की मांग की। बजरिया रामलाल निवासी सविता ने गंभीर आरोप लगाया कि सरकारी आवास दिलाने के नाम पर तत्कालीन लेखपाल के प्रतिनिधि ने उससे 10 हजार रुपये ले लिए, लेकिन आवास फिर भी स्वीकृत नहीं हुआ। उसने पाई-पाई जोड़कर यह रकम दी थी। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को इस मामले की गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
पिलखाना में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा
पिलखाना गांव निवासी देव सिंह, विजय सिंह और सुनील आदि ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने जांच कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने राजस्व टीम को पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में कुल 87 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 9 का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान बिजली विभाग 23, राजस्व विभाग 18, विकास विभाग 14, पुलिस 11, अन्य 21 शिकायतें आई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम अतुल सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट
40 निराश्रितों को बांटे कंबल
कायमगंज।
शिकायतों की सुनवाई के बाद डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह और विधायक डॉ. सुरभि ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 40 गरीब व असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep