KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा
कायमगंज, फर्रुखाबाद
लगातार उत्पीड़न और धमकियों से परेशान युवती की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एटा जनपद के झकरई निवासी गोपाल उसकी बहन को आए दिन परेशान करता था। विरोध करने पर उसने युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद और फिर सैफई रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां तीन दिन पहले युवती ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में नामजद आरोपी गोपाल को लखनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes