KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर ‘लाइव मर्डर’ का वीडियो वायरल
कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव अलाहदादपुर में बुधवार को होली की खुशियां मातम में बदल गईं। जमीनी विवाद की आग ने अपनों के खून का प्यासा बना दिया। आरोप है कि सगे भतीजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 70 वर्षीय वृद्ध चाचा पर लाठियों की बरसात कर दी। इस बर्बर हमले में बुजुर्ग की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आई महिला को भी लहूलुहान कर दिया गया।
रास्ते में घेरा, फिर घर में घुसकर किया ‘शिकार’
वारदात की शुरुआत तब हुई जब मृतक सूरज सिंह का भतीजा विकास होली की आखत डालकर घर लौट रहा था। तभी पुरानी रंजिश पाले बैठे आधा दर्जन दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। विकास जान बचाकर घर की ओर भागा, लेकिन शिकारी उसके पीछे घर तक आ धमके। हमलावरों ने घर में मौजूद वृद्ध सूरज सिंह को अपना निशाना बनाया और उन पर तब तक लाठियां बरसाईं जब तक वे अधमरे नहीं हो गए।
मदद को बढ़े हाथ भी तोड़े, अस्पताल ले जाते समय थमी सांसें
चीख-पुकार सुनकर जब छोटे भाई की पत्नी मीरा देवी अपने जेठ को बचाने दौड़ीं, तो हैवानियत पर उतारू हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सूरज सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर विपिन कुमार ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘खौफ का मंजर’
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। (नोट: द एंड टाइम्स न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)। परिजनों का कहना है कि आरोपी पुराने अपराधी हैं, जो 2024 में फायरिंग जैसी वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं।
“दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है, हालांकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।” — राजेश कुमार द्विवेदी, सीओ (कायमगंज)
दबिश में खाली मिले घर, गांव में तनाव
पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन हत्यारे घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। गांव में इस सनसनीखेज वारदात के बाद तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मुख्य हाइलाइट्स:
- शिकार: 70 वर्षीय सूरज सिंह (मौत)।
- घायल: मीरा देवी (मदद करने पहुंची महिला)।
- वजह: पुराना जमीनी विवाद और रंजिश।
- पुलिस एक्शन: आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep