KAIMGANJ NEWS –अलीगढ़-एटा मार्ग पर भीषण टक्कर: मुस्तकीम, असलम और समीर की दर्दनाक मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
कंपिल/कायमगंज (फर्रुखाबाद): दिल्ली से अपनों के बीच खुशियां बांटने घर लौट रहे तीन युवकों के लिए अलीगढ़-एटा मार्ग ‘डेथ हाईवे’ साबित हुआ। बुधवार तड़के एक अज्ञात काल रूपी वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से रौंद दिया। टक्कर इतनी रोंगटे खड़े कर देने वाली थी कि दो की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार रात जब मुस्तकीम का शव कंपिल पहुंचा, तो पूरे मोहल्ले की आंखें नम हो गईं और परिजनों की चीत्कारों से आसमान फट पड़ा।
तड़के 4:30 बजे मौत ने मारा झपट्टा
जानकारी के अनुसार, कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी मुस्तकीम (22) दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह अपने फुफेरे भाई असलम (25) और दोस्त समीर (19) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अभी उनकी बाइक सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
चीखने का भी नहीं मिला मौका, बिछ गईं लाशें
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि असलम और समीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मुस्तकीम सड़क किनारे लहूलुहान हालत में तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; इलाज के दौरान मुस्तकीम की भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद असलम और समीर के शव दिल्ली भेज दिए हैं, जहाँ उनके परिवार निवास करते हैं।
उजड़ गया सुहाग, मासूम बेटी के सिर से हटा साया
बुधवार रात करीब 10 बजे जैसे ही मुस्तकीम की एम्बुलेंस मोहल्ले में दाखिल हुई, सन्नाटा चीखों में बदल गया। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और घर का मुख्य कमाऊ सदस्य था।
“पत्नी शबनम और मां निशारा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे ज्यादा गमगीन मंजर तब दिखा जब मुस्तकीम की एक साल की मासूम बेटी अपने पिता के पार्थिव शरीर को टकटकी लगाए देख रही थी, जिसे शायद यह भी नहीं पता कि अब उसके ‘अब्बू’ कभी वापस नहीं आएंगे।”
फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद से उस ‘कातिल’ वाहन की शिनाख्त करने में जुटी है। इस हादसे ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
हादसे के मुख्य बिंदु:
- मृतक: मुस्तकीम (कंपिल), असलम (कायमगंज), समीर (दिल्ली)।
- स्थान: रतनपुर के पास, अलीगढ़-एटा मार्ग।
- वजह: अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर।
- स्थिति: पुलिस फरार वाहन की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov