Farrukhabad news तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक वाहन छोड़कर फरार

Picsart 26 03 06 17 34 47 358

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 06 मार्च 2026
कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। ग्राम पंचायत दरौरा के पास सिकंदरपुर मार्ग स्थित कोटिया-रजीपुर रोड पर तेज गति से दौड़ रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर काफी तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर संतुलन बिगड़ गया और भारी भरकम कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना होते ही चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि चालक के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है।
हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा वाहन नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
रिपोर्टर: दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes