KAIMGANJ NEWS द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट के 22 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन, कथक शैली में कलाकारों ने बांधा समां

IMG 20260118 WA0322

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट की ओर से महाभारत पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका का आयोजन सीपी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल और ट्रस्ट की निदेशक नीरा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन न केवल भारतीय सभ्यता और इतिहास के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास रहा, बल्कि कला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

IMG 20251220 WA01681

ट्रस्ट की निदेशक नीरा मिश्रा ने बताया कि पांचाल क्षेत्र द्रौपदी की जन्मस्थली है। यहीं उनका जन्म और स्वयंवर हुआ था, लेकिन उन्हें लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने और ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू कराने के उद्देश्य से ही कायमगंज सीपी सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट ने अपनी स्थापना के 22 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद की प्रस्तुति दी गई। इस नाटिका के लिए विशेष रूप से कथक शैली को चुना गया, क्योंकि इस विधा का मूल आधार ही भागवत कथाओं का गायन और मंचन है। कवि अकबर महफूज आलम रिजवी द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता से लिखे गए शब्दों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नाटिका में उन प्रसंगों को प्रमुखता से दिखाया गया, जो आगे चलकर श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश का आधार बने। मंच पर गुरु सदानंद बिस्वास ने श्रीकृष्ण और सुचिता मजुमदार ने महारानी द्रौपदी की भूमिका में जीवंत नृत्य पेश किया। इनके साथ 10 अन्य कलाकारों ने भी मंच साझा किया। इस प्रस्तुति की खास बात इसके पीछे की आवाजें रहीं। हम लोग सीरियल फेम अभिनव चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण और थिएटर डायरेक्टर मधुमिता मानवी ने द्रौपदी के संवादों को अपनी आवाज देकर पात्रों को अमर बना दिया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, अरुण दुबे, योगेश चंद तिवारी, आरके बाजपेई, व्यापारी नेता नरेश पालीवाल, गुंजन चतुर्वेदी, सिल्की मिश्रा, खुशबू मिश्रा और पिंटू राठौर समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes