Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रूखाबाद 12 अगस्त 2023
थाना समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ।

फरियादियों में थाना कंपिल क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी मनोज पुत्र जबर सिंह ने फरियाद कर बताया की उसके घर पर एक युवक आया और उसने कहा कि पैनकार्ड व आधार कार्ड पर एक लाख रूपए का लोन करा देंगे।

उसने एक प्राइवेट बैंक का अपने आपको एजेन्ट बताया। उसने फाइल तैयार करने के नाम पर 1200 रूपए लिए। 12 जुलाई को उसने खाता खुलवाया। उसने खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल की सिम अपने पास रख ली। मेरा आधार कार्ड भी रख लिया और कहा कि तुम्हारा लोन हो जाएगा।

चार दिन बाद उसने सिम कार्ड, चेकबुक वापस कर दिया। चार दिन बाद बैंक के कर्मचारी का फोन आया और कहा उसके खाते से अवैध लेन-देन हो रहा है। इस पर जांच के आदेश किए गए। फरियादी थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव झसी निवासी राजू पुत्र अशर्फीलाल ने कहा है कि उसकी पुत्री की ससुराल कायमगंज क्षेत्र के गांव अजमतपुर में है।

समधी ने पच्चीस हजार रूपए मांगे थे। वह समधी के घर पहुंचा। वहां उसके भाई से विवाद हो गया और उसने रुपए निकाल लिए। नरसिंहपुर निवासी आरती द्विवेदी ने कहा उसके खेत पर गांव के ही कुछ लोगो ने जबरिया कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता व मारपीट की।

अताईपुर कोहना निवासी अफसाना ने शिकायत की वह बकरी चराने खेत में गई थी। जब वह वापस आई तो देखा कि उसके आवास में कानपुर निवासी परिवार की एक महिला ने कब्जा करने की नियत से ताला डाल दिया। उसने ताला खुलवाए जाने की मांग की। क्षेत्र के गांव कटरा निवासी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि नोनियमगंज मुहल्ला में उनका एक गोदाम है। जिस पर न्यायालय से यथा स्थिति का आदेश है । उस पर कुछ लोग जबरिया मिट्टी डलवाकर उसका स्वरूप बदल रहे हैं। इस दौरान शिकायती पत्रों के लिए टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun