KAIMGANJ NEWS -तीर्थ क्षेत्र कंपिल से लेकर जनपद कन्नौज तक गंगा के घाटों पर पहुंच कर श्रद्धालु स्नान कर दान पुण्य के साथ कर रहे हैं हवन पूजन
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 जनवरी 2025
भारतीय सभ्यता और संस्कृति की मान्य प्राचीन परंपराओं के अनुसार गंगा जनमानस की आस्था से जुड़ी हुई पावन धारा है । ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान से पुण्य लाभ प्राप्त होता है ।


खास कर आज मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धा पूर्वक गंगा स्नान करने से साथ ही दृढ़ संकल्प लेकर यदि कोई व्यक्ति भटकी हुई राह से शुभ कर्म की ओर अग्रसर होता है तो उसका जीवन सुखद हो जाता है । साथ ही बड़े तप की तरह उसे गंगा स्नान से मोक्ष का लाभ भी अंतोगत्वा प्राप्त हो जाता है l.


जैसी मान्य धार्मिक परंपराओं के अनुसार जब भी कोई स्नान पर्व होता है तो दूरस्थ क्षेत्रों से चलकर आने वाले गंगा भक्त मां गंगा का दर्शन कर स्नान करते हैं । आज बुधवार को मौनी अमावस्या होने के कारण स्नान पर्व का महत्व और बढ़ जाता है । ऐसे में श्रद्धालुओं का गंगा तटों पर सवेरे से ही बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया ।


कंपिल क्षेत्र के धार्मिक महत्व के चलते यहां के अटैना गंगा घाट पर जहां एक रामनगरिया क्षेत्र आबाद हो गया है । वहां पहुंच कर लोग ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान करने लगे । हर-हर गंगे उद्घोष के साथ हवन पूजन दान पुण्य का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर ढलने तक जारी रहा । यह स्थान जनपद फर्रुखाबाद -बदायूं -शाहजहांपुर तथा जनपद कासगंज के सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित है ।


इसलिए यहां कई जनपदों से गंगा भक्त आकर गंगा की अविरल पावन धारा में डुबकी लगा रहे हैं । ठीक इसी तरह नगर कायमगंज के उत्तर ओर स्थित मां गंगा के पावन तटों
पर तथा शमशाबाद क्षेत्र स्थित ढाई घाट एवं पांचाल घाट फर्रुखाबाद पर जिसे अपरा काशी का नाम दिया गया है । यहां भव्य रूप से रामनगरिया सजी हुई है । इन सभी स्थानों पर श्रद्धालु बहुत बड़ी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं ।


अब तक लाखों की संख्या में इन सभी घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया । स्नान – दान का यह सिलसिला लगातार जारी है । इसी तरह जनपद मुख्यालय से कन्नौज की तरफ गंगा के पावन तट पर श्रृंगीरामपुर ,राजघाट कन्नौज आदि स्थानों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । खासकर महिलाएं वाद्य यंत्रों की धुन पर मां गंगा का भजन कीर्तन करती हुई पावन तट की ओर पहुंचकर स्नान कर गंगा आरती आदि धार्मिक कार्यक्रम करने में व्यस्त दिखाई दे रही थी । कुल मिलाकर आज भी भारतीय जनमानस में पावन गंगा का बहुत अधिक महत्व एवं आस्था है ।

=*की गई है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था* =
बसों तथा पैदल या फिर अपने निजी वाहनों से गंगा भक्त मौनी अमावस्या पर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए गंगा तट पर आ रहे हैं । गंगा के घाटों तथा चिन्हित अन्य स्थानों पर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । वही पांचाल घाट – कंपिल अटेना घाट . श्रृंगीरामपुर घाट – राजघाट कन्नौज के साथ ही ऐसे गंगा घाट जहां श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ अधिक है । हर जगह सतर्कता वर्ती जा रही है ।

इसी के साथ कंपिल में थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले दिखाई दे रहे थे । वहीं कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा घाटों पर कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ, जबकि शमशाबाद के ढाई घाट पर शमशाबाद थाना पुलिस कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है । समाचार लिखे जाने तक हर गंगा तट पर भले ही श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत अधिक आ रही है । लेकिन फिर भी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण अब तक किसी भी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है । आशा की जाती है कि इस पावन मौनी अमावस्या पर हर श्रद्धालु मां गंगा का दर्शन पूजन स्नान हवन आदि हर एक पुनीत कार्य करने के उपरांत सकुशल अपने गंतव्य पर पहुंचेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun