KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
ई रिक्शा चालक भारतीय भूमिहीन मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी आज बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे । जहां उन्होंने थोड़े समय के लिए बैठक आयोजित कर कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी का परिनिर्वाण हुआ था – यानीकि शहीद दिवस है । इसलिए बे अपने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद अली राका भाई मंसूरी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए सुधार एवं समस्या निस्तारण के लिए 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रेषित करेंगें । थोड़ी देर में उन्होंने यह ज्ञापन तहसील में ही एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंप दिया । जिसमें कहा गया है कि पूज्य बापूजी हम भारतवासियों के उध्दारक तथा मार्गदर्शक हैं । इसीलिए हम उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए यह ज्ञापन आपको सौंप कर निराकरण की उम्मीद कर रहे हैं । सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे सभी भूमिहीन मजदूरों को प्रतिमाह किसानों
की तरह₹500 पेंशन देने की व्यवस्था की जाए । वही केंद्र व प्रदेश सरकार इन गरीब मजदूरों को खासकर महिलाओं को सम्मिलित करते हुए₹2000 प्रतिमाह पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए । इसी के साथ उन्होंने शराब सेवन को जड़ से खत्म करने के लिए शराब की बुराइयों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश में भी पूरी तरह शराबबंदी लागू करने की मांग की । ज्ञापन में कहा गया कि कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक के कायमगंज तथा देवरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द से जल्द ओवर ब्रिज निर्माण कराए जाने , यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म की लंबाई चौड़ाई बढाए जाने के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य डिब्बों की संख्या बढ़ाने तथा कन्नौज – फर्रुखाबाद – मैनपुरी के रेल यात्रियों को दिल्ली आने-जाने की सुविधा के लिए रात्रि की ही तरह दिन में भी एक ट्रेन संचालन की व्यवस्था की जाए । वहीं किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में श्री’ कुमार, उर्फ आदि शब्द नाम के जोड़ने में आ रही समस्या का भी समाधान कराया जाए । इसके अतिरिक्त यूनियन ने कायमगंज के पुलिया पुल गालिब पर टूटे नाले की किसी भी अनहोनी की घटना होने से पहले मरम्मत कराए जाने और इसी के साथउन्होंने विद्युत विभाग का निजीकरण ना करने एवं उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा 2 किलोवाट क्षमता की जगह 5 किलो वाट के अनावश्यक रूप से कनेक्शन दिए जाने का विरोध करते हुए तत्काल रोक लगाई जाने की बात कहते हुए कहा है कि इस व्यवस्था से गरीब विद्युत उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो रही है क्योंकि अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार आने वाले₹15000 से लेकर ₹20000 तक का बिल अदा करने में समर्थ नहीं हो पा रहे हैं । इसलिए इसे जल्द सही कराया जाए । बैठक, प्रदर्शन तथा ज्ञापन अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद अली राका मंसूरी तथा बन्ने ,नूर मोहम्मद ,नन्हेंलाल, नौशाद अली, पन्नालाल, राकेश, राजेंद्र कुमार ,असदुद्दीन, फिरोज मंसूरी ,शफीकुद्दीन , नितिन कुमार, करन , गौतम , निर्देश कुमार, नंदकिशोर, साहिल आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug