झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई वृद्ध की मौत, परिवार में छाया मातम

Picsart 23 03 13 17 17 40 960

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 मार्च 2023
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से वृद्ध की हालत बिगड़ी- सरकारी अस्पताल लाते समय वृद्ध ने तोड़ा दम। झोलाछाप चिकित्सकों का कहर लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक मामला नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा हाल निवासी मोहल्ला चिलौली निवासी रज्जन(60) पुत्र रामेश्वर दयाल का है। घटना के मुताबिक रज्जन को बीते दिवस शाम के समय सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद वह रेलवे रोड पर स्थित झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर के ना मिलने पर वहां मौजूद उनके कंपाउंडर ने वृद्ध का इलाज किया। इलाज के बाद डॉक्टर के कंपाउंडर ने दवा देकर उसे घर भेज दिया। आज रंजन की हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद रंजन को उसी चिकित्सक के यहां दोबारा ले जाया गया। वहां मौजूद कंपाउंडर ने हालत देखकर उसे वहां से कायमगंज के सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए भगा दिया। पीड़ित की पत्नी तथा बच्चे उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अमरेश कुमार ने देखने के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया की बीते दिवस जब हम लोग डॉक्टर की दुकान पर लेकर गए थे। तब उनके कंपाउंडर ने इंजेक्शन दबा आदि लगाकर हमें घर भेज दिया। आज जब हम दोबारा इन्हें लेकर वहां पहुंचे तो उसने देखने के बाद बुरा भला कहते हुए हमें वहां से भगा दिया। इसके बाद हम लोग यहां लेकर आए और यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बरहाल जो भी हो कायमगंज नगर एवं आसपास के क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों एवं अवैध अस्पतालों की भरमार है। जिसके चलते आए दिन किसी न किसी मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। बिना डिग्री बिना रजिस्ट्रेशन के कायमगंज पुलिया पुल गालिब से लेकर रेलवे रोड तथा ट्रांसपोर्ट के अलावा सीपी विद्यालय तक तथा रेलवे स्टेशन से ग्राम शिबरई बरियार एवं आस पास ऐसे न जाने कितने अवैध चिकित्सालय एवं अवैध झोलाछाप डॉक्टर अपनी-अपनी दुकानें सजाए बैठे हुए हैं । जिन पर अंकुश लगाने वाला फिलहाल कोई भी अधिकारी नजर नहीं आ रहा है। हालांकि जिले पर बैठे अधिकारी सब जानते हैं। इस सबके बावजूद इन पर ना तो कोई कार्यवाही की जाती है और ना ही इनकी दुकानों को सजने से रोका जा रहा है। प्रशासन से बेखौफ यह छोला छाप डॉक्टर आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes