Kaimganj news –सिनौली रोड पर बूढ़ी गंगा पुल का रोड हो रहा क्षतिग्रस्त

Picsart 23 08 21 23 57 43 936

Kaimganj news-एसडीएम ने लिया जायजा, नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी दिखा रहा रौद्र रूप
-तहसील कायमगंज से जुडे़ आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बाढ़ का तांडव जारी
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अगस्त 2023
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा के किनारे बसे गांव में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तराई के गांवों में हाहाकार मचा हुआ है।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

सिनौली में पूरी तरह बाढ़ का पानी भरा है। वहां के लोगो का जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ है। परिषदीय स्कूल, मिनी सचिवालय में पानी भरा है। करीब बीस से पच्चीस लोग गांव से पलायन कर गए है। कोई रिश्तेदारी में गया तो कोई अन्य अपने परिचितों के यहां रूक गया है। किसी ने रोड पर डेरा डाल लिया है वही बाढ़ पीड़ितों ने अपने मवेशी बांध लिए है। गांव में रह गए लोग छतों पर डेरा डाले है। यहां गन्ना, बाजरा, मक्का की फसल बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई है। वही किसानों द्वारा बोई गई सब्जी की फसल भी नष्ट हो गई है। जानकारी पर एसडीएम यदुवंश कुमार मौके पर पहुंचे और गांव के हालात का जायजा लिया। सोमवार को पहुंचे लेखपाल ने उन ग्रामीणों की सूची बनाई जिन घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी कायमगंज सिनौली रोड स्थित बूढी गंगा पुल पर चल रहा है। यहां एक जगह रोड कट गया है। इससे राहगीरों को बेहद परेशानी हो रही है। किसी भी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। रास्ते में जगह- जगह से पानी रोड की तरफ आ रहा है। इसके अलावा बाढ़ का प्रकोप चौखड़िया, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गगईया, अकबरगंज, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बना हुआ है। वहां के हालात खराब है। पचरौली पुलिया, मऊरशीदाबाद बुढ़िया पुल पर भी पानी चल रहा है।
इनसेट:-
कई लिंक मार्ग तथा रास्ते घिरते जा रहे बाढ़ के पानी से
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अगस्त
बाढ़ का पानी क्षेत्र में गांवधर्मपुर वअजीजपुर रोड स्थित पुलिया, बहलोलपुर रोड के अलावा कई कच्चे सम्पर्क मार्गों पर पानी चल रहा है। राहगीर बेहद परेशान है। ग्रामीणों का कहना है यदि इसी तरह पानी चलता है तो मुख्य सड़क भी कट जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes