Kaimganj news –कपिल क्षेत्र के पथरामई सहित इकलहरा गांव तक बढ़ा सैलाब, प्राइमरी स्कूल तथा सैकड़ों बीघा फसलें हुई जलमग्न

Picsart 23 02 28 00 35 23 454

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद

पथरामई में बाढ़ का पानी गांव के मकानों की दीवारों से टकराने लगा है। ग्रामीण में हलचल मच गई है। इकलहरा का परिषदीय स्कूल जलमग्न हो गया। सैकड़ो बीघा धान, मक्का की फसले डूब गई है।
शमसाबाद के बाद अब गंगा का जलस्तर कंपिल क्षेत्र में बढ़ रहा है। इससे गंगा के किनारे बसे गांव में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई गांव में पानी भर जाने से ग्रामीण अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे है। वही सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर है। गंगा बैराज से छोडे़ गए पानी से गांव पथरामई में पानी दर्जनों घरों के समीप पहुंच गया है। ग्रामीणो को कटान का डर सता रहा है। यह देख ग्रामीणों अपने मकानों से सामान को सुरक्षित करने में जुट गए है। इकलहरा गांव का परिषदीय स्कूल जलमग्न हो गया है। आसपास के गांव में किसानों के धान व मक्का की फसले डूब गई है। बताया गया है आधा दर्जन गांव के किनारे पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को अब मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। चौडेरा के ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगेगा। इससे आवागमन में दिक्कत होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes