KAIMGANJ NEWS एनएसएस की रैली से जागा पर्यावरण सरंक्षण का अलख, 50 पौधे रोप दिए हरियाली का संदेश

IMG 20260214 WA0373

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता।
लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर सहित गांव के मुख्य मार्ग पर 50 पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
शिविर की शुरुआत सरस्वती वंदना, योगाभ्यास एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। “पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” और “हरियाली से खुशहाली” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा। रैली के माध्यम से ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की गई।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यनारायण सिंह ने सतत विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes