KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब स्ट्रीट वेंडर्स को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पालिका कार्यालय में लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अंशुमान शुक्ला ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों के गरीब दुकानदारों को बिना किसी गारंटी (कोलैटरल) के ऋण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में 15,000 रुपये, दूसरे चरण में 25,000 रुपये और तीसरे सफल चरण में 50,000 रुपये तक का वर्किंग कैपिटल लोन दिया जा रहा है। योजना की खास बात यह है कि जो दुकानदार समय पर अपने ऋण का पुनर्भुगतान करेंगे, उन्हें 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इनसेट
इनको मिलेगा लाभ
कायमगंज।
आरआई ने स्पष्ट किया कि ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स जिनके पास नगर पालिका द्वारा जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट या पहचान पत्र है, वे सीधे पात्र हैं। जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें नगर पालिका से सिफारिश पत्र के आधार पर पंजीकृत किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद आरआई ने बताया नगर पालिका परिषद में पंजीकरण की खिड़की खुल चुकी है। हम चाहते हैं कि कस्बे का हर पात्र पटरी दुकानदार इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई दे। इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct