कायमगंज से दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 जून 2022
ग्रामीण क्षेत्र में बहुत छोटी -छोटी बातों पर आपस में झगड़े होने लगते हैं। ऐसे ही झगड़े समय के साथ किसी न किसी बड़ी वारदात का कारण बन जाते हैं। इसलिए भले ही एनसीआर दर्ज की गई हो, किंतु पुलिस को चाहिए कि पूरी तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित जांच कर गलती करने वाले पक्ष को इस बात का आभास करा देना चाहिए कि यदि भविष्य में उसने फिर दोबारा कानून हाथ में लेने का प्रयास किया ,तो उसका परिणाम इससे भी ज्यादा गलत हो सकता है ।इसके लिए इस बदलते परिवेश में पुलिस को मनोवैज्ञानिक ढंग से भी ऐसे प्रकरण हल करने का तरीका अपनाना चाहिए। जिससे कि छोटे-मोटे विवाद भविष्य का खतरा न बन सकें । खैर जो भी हो यह तो प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर निर्भर करता है। किंतु मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मुबारिक नगर की निवासी फूलमती पत्नी धीरज कुमार के द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। उसके अनुसार आरोप है कि फूलमती हैंड पाइप पर पानी भरने गई थी । उसी समय गांव के ही बाबा उर्फ सिंटू उसके पिता सुरेश तथा माता मुन्नी देवी ने गाली गलौज किया। जिसका विरोध करने पर इन सभी ने महिला फूलमती को मारा पीटा। उसे बचाने आए उसके पति के ईट मार दी । जिससे उसके कान का पर्दा फट गया । इस प्रकरण को आईपीसी की धारा 323- 504 के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया। इसी गांव के निवासी सुरेश पुत्र सियाराम जाटव की शिकायत पर भी पुलिस द्वारा दूसरी घटना के रूप में एनसीआर दर्ज की गई है। उसके अनुसार आरोप है कि गांव के ही रजत, धीरज, उदय पाल ,उर्मिला से गली में आने जाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर जब वह गली से निकल रहा था । उसी समय इन सभी लोगों ने एक राय होकर हसिया तथा लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आई मेरी पत्नी तथा पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct