नकब लगा चोरों ने की नगदी तथा जेवरात की चोरी

Picsart 22 07 26 17 14 26 241

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 जुलाई 2022
कोतवाली कायमगंज के गांव नगला पति निवासी राकेश सिंह पुत्र श्री कृष्ण ने पुलिस को तहरीर देकर अपने घर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार उनका कहना है कि गत रात लगभग 12:30 बजे उसके घर के पीछे से नकब लगाकर चोर घर में घुस आए और घर में रखे तीन बक्से उठा ले गए। आज सवेरे जब घर के सदस्य सो कर जागे तो घर से गायब हुए बक्से देखकर दंग रह गए। पीड़ित का कहना है कि खोजबीन करने पर उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित अतर सिंह के खेत में बक्से पड़े होने की जानकारी मिली। जब वह लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बक्से खाली पड़े हैं। आरोप है कि बक्सों में रखे 20000 रुपया नकद व सोने की दो जंजीर, एक जोड़ी झुमकी , दो लेडीज अंगूठी सोने की, एक सोने की जेंट्स बाली अनूठी, एक सोने का पेंडल, 2 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की करधनी तथा चांदी के खडवा यह सारा सामान मय नकदी जो बक्सों में रखा था। शातिर चोर चुरा ले गए। मेहनत की कमाई चोरों द्वारा लूट लिए जाने पर गृह स्वामी तथा परिवार की महिलाएं बेहद दुखी एवं परेशान दिखाई दे रहे थे ।क्षेत्र में हुई चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में काफी भय युक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि राकेश कुमार पाल चार भाई है घर में वह व उसकी पत्नी तथा बच्चे अकेले थे। बाकी भाई बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। इसके अलावा इस घटना से पूर्व राकेश पाल के पड़ोसी धनीराम पुत्र राम सिंह के मकान में भी चोरों ने नकाब लगाकर चोरी करने का असफल प्रयास किया यहां चोरों को कमरे में भूसा भरा मिला इसके बाद चोरों ने राकेश पाल के मकान के पीछे वाली दीवार में नकद लगाया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत

Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes