कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अगस्त 2022
दिन मंगलवार तथा बुधवार की रात को शातिर चोरों ने चोरी करने के लिए तीन घरों को अपना निशाना बनाया। लेकिन वे दो जगह चोरी करने में सफल नहीं हो सके। वही एक घर से नकब लगाकर हजारों की नकदी तथा बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लहरा रजा कुली निवासी जयवीर दिवाकर पुत्र आत्माराम तथा इन्हीं के पारिवारिक भाई देवेंद्र पुत्र सोनपाल के घरों पर शातिर चोरों ने नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने पहले जयवीर के घर की दीवार में नकब लगाया। किंतु जिस कमरे की दीवार काटी उस कमरे में भूसा भरा था। इसलिए चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए। यही स्थिति उनके पारिवारिक संबंध में भाई लगने वाले देवेंद्र के यहां भी नकब लगाते समय चोरों को दिखाई पड़ी।

यहां भी जिस जगह कमरे की दीवार काटकर चोर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। वहां भी कमरे में भूसा भरा होने की वजह से चोरों को अपने कारनामे में सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद यहां से लगभग 300 – 400 मीटर की दूरी पर स्थित लटूरी सिंह पाल पुत्र रैवारी पाल के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए इनके मकान के पीछे से दीवार में नकब लगा दिया और कमरे में प्रवेश कर गए । यहां से रखे बक्से निकाल कर इन्हीं के मकान के पीछे कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में जाकर बक्से के कुंडे तोड़कर उसमें रखे ₹20000 नकद दो जोड़ी चांदी की तोड़िया तथा कपड़े आदि सामान खंगाल लिया। चोरों ने इनके यहां से अन्य सामान के साथ ही पीतल के बर्तन भी चुरा लिए। गृह स्वामी ने बताया कि उसकी भैंस रात को ही व्याई थी। इसलिए उसकी देखरेख के लिए वह घर के बाहर भैंस के पास था। तथा उसकी पत्नी घर के आंगन मैं लेटी थी। कमरे के अंदर कोई नहीं था। यहां से चोरों ने चोरी की। सवेरे लोगों ने बाग में पडे हुए बक्से देखें। वहीं गृह स्वामी ने अपने घर का अस्त-व्यस्त पड़ा सामान तथा बक्सा गायब देखकर अनुमान लगाया कि किसी ने उसकी मेहनत की कमाई लूट ली है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों जगह लगाए गए नकब वाले मकानों का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में ग्रामीणों से बात कर जानकारी करने का प्रयास किया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct