KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
चाहे धनवान हो या मध्यम अथवा गरीब किसी भी परिवार में कलह कष्टदायी ही होती हैं । ऐशा ही एक मामला सामने आया जिसमें तीन बच्चों की मां ने संदिग्ध हालात में जहर सेवन कर आत्म हत्या कर ली । मिली जानकारी के अनुसार नगर के समीप बसे गांव सुभानपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहित महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । उपचार के दौरान उसकी दुखदः मौत हो जाने से परिवार में मातम पसर गया । हालांकि पता लगते ही परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया ।
ग्रामीणों के अनुसार 30 वर्षीय मृतका रुबीना पत्नी शरीफ बंजारा की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्ष, चार वर्ष और 15 दिन का एक नवजात शिशु है। छह वर्षीय बच्चा अपने दादा-दादी के साथ जयपुर में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन माह पहले रुबीना किसी के साथ राजस्थान कोटा चली गई थी। पति के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उसे पंद्रह दिन पहले वापस ससुराल पहुंचाया था। बताया गया कि दो तीन दिन पहले उसका पति जयपुर गया था और गुरुवार को लौटा, लेकिन बेटा साथ नहीं आया। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर उसका रुबीना से विवाद हुआ और उसने जहर खा लिया। इस पर पति और जेठ उसे अस्पताल से गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मौत होने पर उसे दोनों छोड़ कर चले आए। इससे हड़कंप मच गया। कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि कादरीगेट चौकी से सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खाने से मौत हुई है। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा । साथ ही प्रकरण की नियमानुसार जांच की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep